{"_id":"6a3bbc17950b5bdc6208f14c","slug":"checking-of-phc-sataun-nahan-news-c-177-1-nhn1002-181745-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन के भवन का जल्द पूरा करवाएं निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन के भवन का जल्द पूरा करवाएं निर्माण कार्य
विज्ञापन
पीएचसी सतौन के भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दिए निर्देश, निर्माण कार्य का जायजा लिया
बोले, एक करोड़ से बन रही पीएचसी में मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने बुधवार को शिलाई प्रवास के दौरान सतौन में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सतौन पंचायत प्रधान पंकज शर्मा, पूर्व उपप्रधान गुलाब सिंह तथा बीडीसी सदस्य सतपाल ने मंत्री को बताया कि पीएचसी का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि क्षेत्र की जनता की सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि लोगों को जल्द स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।
पंचायत प्रधान पंकज शर्मा ने कहा कि सतौन में बन रही पीएचसी से आसपास की करीब 10 पंचायतों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से क्षेत्रवासी इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री ने कहा कि लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी भवन का निर्माण किया जा रहा है। यहां एक्सरे मशीन, रक्त जांच सहित अन्य मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही चिकित्सकों की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सतौन और कमरऊ की पीएचसी के लंबित निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद शिलाई विधानसभा क्षेत्र में करीब 300 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्य करवाए जा रहे हैं।