फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Chandigarh FC beat Bahadurgarh 1-0

Sirmour News: चंडीगढ़ एफसी ने बहादुरगढ़ को 1-0 से हराया

Sun, 10 May 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh FC beat Bahadurgarh 1-0
नाहन के चौगान मैदान में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी फुटबॉल कप का आगाज करते एसपी निश्चिंत सिंह नेगी
नाहन में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी फुटबाल कप का आगाज
विज्ञापन

एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने किया शुभारंभ, कहा-नशे जैसी बुराई से दूर रहें युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाहन आगमन दिवस के उपलक्ष्य में सिख नौजवान सेवक जत्था की ओर से आयोजित दूसरे जोड़ मेला फुटबाल कप-2026 का रविवार को शुभारंभ हुआ। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने फुटबाल को किक मारकर किया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बहादुरगढ़ और चंडीगढ़ एफसी के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में चंडीगढ़ एफसी ने बहादुरगढ़ टीम को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि निश्चिंत सिंह नेगी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया। उद्घाटन मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और सिख नौजवान सेवक जत्था के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 13 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed