{"_id":"66d07c53334969a96e041f1e","slug":"challan-for-overloading-nahan-news-c-177-1-nhn1001-131208-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कालाअंब में ओवरलोड़ वाहनों पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कालाअंब में ओवरलोड़ वाहनों पर परिवहन विभाग ने कसा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ट्रैक्टर किया जब्त, दो ट्रकों के काटे चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इसके अलावा दो अन्य वाहनों के भी चालान काटे हैं।
जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कार्रवाई करते हुए आरटीओ सोना चौहान की अगुवाई में टीम ने कालाअंब में भूसे से भरे एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया। भूसा ट्राली की बॉडी से बाहर तक लदा हुआ था। इससे राहगीरों को खतरा बना हुआ था तो वहीं यातायात प्रभावित हो रहा था। इसके साथ-साथ दो अन्य वाहनों के भी ओवरलोडिंग पर चालान काटे गए।
आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि नियमानुसार जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहनों में ओवरलोडिंग करके खुद की व दूसरों की जान जोखिम में न डालें।
विज्ञापन
-- -- -- -बॉक्स-- -- -- --
भूसे से लदे ट्रैक्टर व ट्रक बनते हैं परेशानी का सबब
कालाअंब में भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रकों से दिन के समय अक्सर त्रिलोकपुर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके चलते राहगीरों और त्रिलोकपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, त्रिलोकपुर में लगने वाले नवरात्र मेले के दौरान जिला प्रशासन की ओर से दिन के समय ऐसे वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाता है, लेकिन शेष दिनों में लोग परेशानियों से जूझते हैं। लोगों ने कई मर्तबा मांग की है कि इन वाहनों को एक निर्धारित समय में सड़क पर प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।