फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chalda mahasu maharaj worship

Sirmour News: चालदा महासू महाराज के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 07 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
chalda mahasu maharaj worship
पशमी में चालदा महासू देवता के दर्शकों को पहुंची टिटियाना की महिलाएं। संवाद
शमी में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, अब दर्शनों को पहुंची महिलाएं
विज्ञापन


टिटयाणा की 300 से अधिक महिलाओं ने किए छात्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

शिलाई/संगड़ाह/कफोटा(सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र के ग्राम पशमी में इन दिनों उत्तराखंड से पधारे छात्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का लगातार आगमन हो रहा है। इसी क्रम में रविवार को टिटयाणा गांव की 300 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पशमी पहुंचकर महासू महाराज के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
महिलाओं का यह जत्था पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ पशमी पहुंचा, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर महासू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। पारंपरिक लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला जब रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं देव दर्शन के लिए एक साथ पहुंचीं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि टिटयाणा गांव में भी महासू देवता का प्राचीन मंदिर स्थित है और इस क्षेत्र के लोगों की महासू महाराज के प्रति गहरी आस्था है। यही कारण है कि छात्रधारी चालदा महासू महाराज के पशमी आगमन के बाद से श्रद्धालुओं का तांता लगातार लगा हुआ है। महासू समिति के अध्यक्ष प्रकाश चौहान ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। कई भक्तों ने महासू महाराज को चांदी के छत्र और अन्य भेंट अर्पित कर अपनी आस्था व्यक्त की है। पशमी गांव में महासू महाराज के प्रवास के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों, देव वंदना और पारंपरिक रीति-रिवाजों का आयोजन निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---संवाद
-------------------

पशमी में चालदा महासू देवता के दर्शकों को पहुंची टिटियाना की महिलाएं। संवाद

पशमी में चालदा महासू देवता के दर्शकों को पहुंची टिटियाना की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed