{"_id":"66cdc0545d306c8d5e0ec9a7","slug":"chadiyon-ka-mela-celebration-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-131091-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली पवित्र छड़ी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली पवित्र छड़ी यात्रा
विज्ञापन
सचित्र--
नाहन में ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली पवित्र छड़ी यात्रा
शहर में धूमधाम के साथ मनाया गया छड़ियों का मेला
मेले में खरीदारी के लिए उमड़ी शहरवासियों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में मंगलवार को छड़ी पर्व व छड़ियों का मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में हजारों लोगों ने शिरकत की। पवित्र गुग्गा माड़ी पर नाहन के स्थानीय व साथ लगते क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
इस मौके पर बागड़ देश के जाहरवीर गुगापीर जी महाराज की छड़ी को गुग्गापीर की माड़ी पर लाया गया। इससे पूर्व छोटा चौक नाहन से इस पवित्र छड़ी को ढोल नगाड़ों के साथ पूरे बाजार में घुमाया गया।
स्थानीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। मेले में हिमाचल समेत बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों ने बताया कि यहां के लोगों से उन्हें काफी सहयोग मिलता है। वह यहां के हर मेले में प्रतिवर्ष अपनी दुकानें सजाते हैं। मेले में पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने में पूरी तरह से जुटा रहा।
विज्ञापन
-- -बाक्स-- -
यह है मान्यता
मान्यता के अनुसार सावन माह की प्रथम संक्रांति पर पवित्र छड़ी को पूजा के लिए शहर के प्रमुख मंदिर कालीस्थान में लाया जाता है। रक्षाबंधन पर एक दिन के लिए इस पवित्र छड़ी को पूजा के लिए बड़ा चौक में रखा जाता है। इसके बाद दूसरे दिन पवित्र छड़ी को ढोल नगाड़ों के साथ वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार छोटा चौक में स्थापित किया जाता है। छोटा चौक से ठीक 9 दिन बाद मुख्य छड़ी यात्रा का आयोजन होता है। छड़ी को गाजों-बाजों के साथ पूरे शहर से घुमाते हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ प्रमुख स्थान गुग्गापीर की माड़ी पर स्थापित कर दिया जाता है। इसके बाद छड़ी के दर्शनों को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
-- -- -संवाद