फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   CDPO Paonta tops in the district for implementation of Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana

PM Matru Vandana Yojana : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के कार्यान्वयन में CDPO कार्यालय पांवटा बना जिले का सिरमौर

Fri, 09 Sep 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
CDPO Paonta tops in the district for implementation of Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana
नाहन में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफल कार्यान्वयन पर सम्मानित कर्मचारी। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को नाहन में पुरस्कृत किया गया। नाहन में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिला स्तरीय मातृ वंदना सप्ताह-2022 के समापन मौके पर पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि वार्ड-पांच की पार्षद मधु अत्री विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी सिरमौर सुनील दत्त शर्मा ने कहा कि इस योजना के तहत वर्ष 2017 से अब तक 17873 लाभार्थियों को पंजीकृत किया गया है। अब तक इस योजना में करीब 7.77 करोड़ रुपये राशि वितरित की गई है। कार्यक्रम में योजना को बेहतर ढंग से कार्यान्वित करने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब को जिले भर में प्रथम, नाहन बाल विकास परियोजना अधिकारी को द्वितीय व बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद को तृतीय चुना गया।
विज्ञापन

पर्यवेक्षकों में सुरेश लता, गीता सिंगटा, वीर सिंह, रमेश कुमार, नीलम व प्रोमिला को पुरस्कृत किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बबली शर्मा, रघुदेवी, प्रोमिला, गीता देवी, पवन वालिया, मीरा देवी और सहायिकाओं में शमशाद बेगम, सुदर्शना, सत्या देवी, तारा देवी, प्रेमलता, महंती देवी को पुरस्कृत किया गया, जबकि खंड स्तर पर आरती, कविता, रजनी, योगेश को पुरस्कृत किया गया। जिला स्तर पर जिला समन्वयक शिप्ला चौहान व जिला सहायिका प्रिंयका अग्रवाल को मुख्यअतिथि के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर विभागीय कर्मचारी और अधिकारी व लाभार्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed