फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rogi lalyaan samiti meeting in ponta hospital

Sirmour News: आयुर्वेदिक चिकित्सालय को जल्द मिलेगी अपनी छत, भूमि चयन की कवायद तेज

Sat, 26 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
rogi lalyaan samiti meeting in ponta hospital
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पांवटा साहिब रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लेते सदस्य। संवाद
रामपुरघाट समेत अन्य स्थानों पर तलाशेंगे उपयुक्त जमीन, किराए के भवन से मिलेगी निजात
विज्ञापन


दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सा उपकरणों की खरीद के लिए 90 हजार का बजट पारित

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पिछले दो-तीन वर्षों से किराये के भवन में संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पांवटा साहिब को अब अपना भवन मिलने की उम्मीद जगी है। चिकित्सालय के स्थायी भवन के निर्माण के लिए रामपुरघाट समेत अन्य संभावित स्थलों पर उपयुक्त भूमि की तलाश कर जल्द उसे चिह्नित किया जाएगा। यह निर्णय रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने की।

बैठक में चिकित्सालय के सुचारू संचालन, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने और आगामी वित्त वर्ष की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। चिकित्सालय के अनुमानित आय-व्यय का ब्योरा समिति के समक्ष रखा गया। चर्चा के बाद करीब 90 हजार रुपये का प्रस्तावित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसमें आवश्यक आयुर्वेदिक दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की खरीद और चिकित्सालय के रखरखाव के लिए प्रावधान किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम द्विज गोयल ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। चिकित्सालय के अपने भवन के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सालय प्रभारी डॉ. कुलदीप शर्मा ने बताया कि भवन के लिए रामपुरघाट सहित अन्य संभावित स्थलों पर भूमि तलाशी जा रही है। भवन निर्माण के लिए पर्याप्त और सुविधाजनक जमीन का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दवाओं और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता के लिए बजट प्रावधान होने से मरीजों को उपचार में सुविधा मिलेगी।


बैठक में रोगी कल्याण समिति के सदस्य आरपी तिवारी, सतीश गोयल, अनिंद्र सिंह नोटी, सुनील कुमार, डॉ. कुलदीप शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।---------

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पांवटा साहिब रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लेते सदस्य। संवाद

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पांवटा साहिब रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लेते सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed