फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cbse culster 16 volleyball pratiyogita

Sirmour News: सीबीएसई क्लस्टर-16 वॉलीबाल स्पर्धा में चमकी पांवटा टीम

Wed, 02 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
cbse culster 16 volleyball pratiyogita
सीबीएसई क्लस्टर-16 वॉलीबॉल स्पर्धा में रजत पद जीत कर लौटी गुरु नानक मिशन टीम अपने स्कूल निदेशक
सीबीएसई क्लस्टर-16 वॉलीबाल स्पर्धा में चमकी पांवटा टीम
विज्ञापन

सिरसा से लौटी टीम का पांवटा स्कूल पहुंचने पर किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-16 वॉलीबाल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया।
क्लस्टर-16 की अंडर-19 छात्राओं की वॉलीबाल स्पर्धा हरियाणा के सिरसा में हुई। इसमें गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

क्लस्टर-16 टूर्नामेंट में हिमाचल, पंजाब तथा हरियाणा के लगभग 30 विद्यालयों ने भाग लिया था। एक कड़ी प्रतिस्पर्धा में शिमला, फतेहाबाद ,नालागढ़ तथा सिरसा को हराकर विद्यालय की छात्राओं ने यह स्थान प्राप्त किया। जबकि, अंडर-14 छात्र वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता एमआर कान्वेंट स्कूल फतेहाबाद में आयोजित हुई। इसमें इसी स्कूल के लड़कों ने उत्तम प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है। क्लस्टर स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी है। वॉलीबाल के कोच विपुल राठौर की भी उनके अथक परिश्रम तथा श्रेष्ठ मार्गदर्शन के लिए सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed