फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   case on panchyat pradhan

Sirmour News: सरकारी सीमेंट की अदला-बदली पर प्रधान के खिलाफ केस

Thu, 14 Sep 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 14 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
case on panchyat pradhan
सरकारी सीमेंट की अदला-बदली पर प्रधान के खिलाफ केस
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी पुलिस ने वार्ड सदस्य की शिकायत पर दूसरी पंचायत के प्रधान के विरुद्ध सरकारी सीमेंट की अदला-बदली का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों कंपनियों का सीमेंट भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्य राजेंद्र कुमार ने साथ लगती भाटगढ़ पंचायत में सीएससी के निर्माण में अंबुजा सीमेंट के स्थान पर बांगर सीमेंट के इस्तेमाल का आरोप लगाते रेणुका थाने में मामला दर्ज करवाया। जबकि इस कार्य में अंबुजा सीमेंट का ही प्रयोग किया जाना था, लेकिन प्रधान ने सीमेंट को बदलकर हल्के सीमेंट को प्रयोग में लाया।
रेणुकाजी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 29 बैग बांगर सीमेंट व 78 बैग अंबुजा सीमेंट के बरामद कर प्रधान के विरुद्ध मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएचओ रेणुका रंजीत राणा ने मामले की पुष्टि करते बताया कि मौके से दोनों तरह का सीमेंट बरामद कर पंचायत प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed