फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   career academy school program in nahan

Sirmour News: अनिकेत हेड ब्वॉय और सुदीक्षा बनीं हेड गर्ल

Sat, 16 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
career academy school program in nahan
कॅरिअर अकादमी स्कूल में पदभार ग्रहण समारोह में मौजूद विद्यार्थी व स्कूल स्टाफ। स्रोत : संवाद
-कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन में पद एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन में शनिवार को पद ग्रहण (इन्वेस्टिचर) समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह में नवगठित छात्र परिषद को प्रधानाचार्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही सभी पदाधिकारियों को सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के हेड ब्वॉय के रूप में अनिकेत सिंह और हेड गर्ल के रूप में सुदीक्षा बंसल का चयन किया गया। डिसिप्लिन कैप्टन वंशिका और कृष्णा बने, जबकि शिवांश को कल्चरल हेड चुना गया। स्कूल रिपोर्टर के रूप में आरुष धवन और तान्या व स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में वर्षा और दिव्यांश को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


वहीं हाउस कैप्टन में आर्कटिक हाउस के लिए हर्षित और गीतांजलि, अटलांटिक हाउस के लिए काव्या और अक्षय, इंडियन हाउस के लिए अल्तमश और चाहत और पैसिफिक हाउस के लिए तन्वी और उत्कर्ष को क्रमशः कैप्टन और वाइस कैप्टन चुना गया। प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने कहा कि छात्र परिषद विद्यालय की रीढ़ होती है और विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के चेयरमैन एसएस राठी ने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों को सेवा भावना के साथ निभाने का माध्यम है। निदेशिका मधुलिका राठी ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं निदेशक मनोज राठी ने कहा कि ऐसे समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed