{"_id":"606dc50e8ebc3ed8347ee7e2","slug":"buses-found-without-licenc-in-ponta-sahib-nahan-news-sml366706546","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में बिना लाइसेंस चल रहीं दो बसें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में बिना लाइसेंस चल रहीं दो बसें जब्त
विज्ञापन
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में बसों के चालान करते परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी।
- फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। परिवहन विभाग आरटीओ सिरमौर सोना चौहान की टीम ने बुधवार को पांवटा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सवारियां भर कर जा रही दो निजी बसों की चेकिंग की गई। इन बसों को चला रहे बस चालकों के पास लाइसेंस ही नहीं थे। आरटीओ की टीम ने दोनों बसों को जब्त (इंपाउंड) कर दिया है। वहीं, दशकों पुरानों जर्जर बांगरन पुल पर ओवर लोड लेकर जा रहे 3 वाहनों के चालान कर दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आरटीओ सोना चौहान की टीम बुधवार को पांवटा साहिब क्षेत्र में औचक निरीक्षक कर रही थी। इस दौरान बसों और वाहनों के दस्तावेज जांचे जा रहे थे। इस बीच दो निजी बसों के चालकों को पास लाइसेंस ही नहीं थे। जबकि इनमें सवारियों को भर कर चालक निकला था। वहीं, दूसरी तरफ केवल 9 टन भार क्षमता का बोर्ड भी बांगरन पुल से गायब मिला।
परिवहन विभाग की ओर से इस पुल के दोनों तरफ इस तरह के बोर्ड लगाए गए थे। इस पुल पर से ओवर लोड लेकर जा रहे 3 वाहनों के चालन कर दिए गए हैं। उधर, आरटीओ सिरमौर सोना चौहान ने पुष्टि की है। दो निजी बसों को बिना लाइसेंस वाले चालक चला रहे थे। दोनों निजी बसों को जब्त कर दिया गया है। जबकि बांगरन पुल से ओवर लोड जा रहे 3 वाहनों के चालान किए गए हैं।