{"_id":"835fd96edb2bc8a6c70eed14479e452f","slug":"bus-stand-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विभाग की जमीन पर बनाया जाए ददाहू बस स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विभाग की जमीन पर बनाया जाए ददाहू बस स्टैंड
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Fri, 05 Feb 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू बस स्टैंड के निर्माण को लेकर पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन प्रोग्रेसिव फोरम ददाहू के पदाधिकारियों की एसडीएम नाहन के साथ बैठक हुई। बैठक में फोरम के अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, महासचिव दौलतराम शास्री व संयुक्त सचिव सीआर शर्मा के अलावा एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा ने एसडीएम को बताया कि बायरी की जमीन बस स्टैंड के निर्माण को लेकर उपयुक्त नहीं है। कच्ची जमीन के कारण यहां पर बस स्टैंड का निर्माण नहीं हो सकता। साथ ही ददाहू बाजार से बायरी ढाई किलोमीटर दूर है। अगर यहां पर बस स्टैंड बन जाता है तो ददाहू निवासियों को खासकर बुजुर्ग, महिलाओं, बच्चों व बीमार व्यक्तियों को ददाहू से यहां आने व जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
बायरी में कोई भी सरकारी कार्यालय नहीं है। सभी ऑफिस ददाहू में स्थित हैं। ऐसे में भी परेशानी होना लाजमी है। वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि बायरी के लिए आवाजाही की समस्या सबसे बड़ी रहेगी। बायरी में चयनित की गई जमीन धंसने वाली है। यहां पर हर लिहाज से साधनों की कमी आड़े आएगी। पदाधिकारियों ने बताया कि ददाहू में ही कृषि विभाग की जमीन पर ही बस स्टैंड का निर्माण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व सरकार ने भी इस जमीन को चिन्हित किया था। बाकायदा इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई थी, मगर बाद में यह मामला ठंडा पड़ गया। यह जमीन बस स्टैंड के लिए काफी उपयुक्त है। मुख्य बाजार से सटी होने के कारण यहां पर बस स्टैंड का निर्माण किया जाना चाहिए। काफी समय से यह जमीन खाली भी पड़ी है। जिला प्रशासन ने बस स्टैंड को लेकर बुद्घिजीवियों व सीनियर सिटीजन से आपत्तियां व सुझाव मांगे थे। इसके बाद ही सीनियर सिटीजन ने प्रशासन के साथ बैठक कर अपने सुझाव दिए।