{"_id":"69c6816400964ffa3d01a074","slug":"bus-route-effected-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1002-175044-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अंधेरी तक ही जा रही चंडीगढ़-हरिपुरधार रूट की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अंधेरी तक ही जा रही चंडीगढ़-हरिपुरधार रूट की बस
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ के लिए है एकमात्र सीधी बस सेवा
लोगों को चुकाना पड़ रहा भारी भरकम किराया
कपिल ठाकुर
नौहराधार(सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की चंडीगढ़-हरिपुरधार रूट पर चलने वाली निगम की बस पिछले करीब पांच महीनों से हरिपुरधार तक न जाकर केवल अंधेरी तक ही जा रही है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हरिपुरधार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अंधेरी तक निजी टैक्सी करनी पड़ रही है। इसका किराया 1000 से 1500 रुपये तक पहुंच जाता है। इसके बाद अंधेरी से चंडीगढ़ तक का बस किराया करीब 370 रुपये अलग से देना पड़ता है। जो यात्री चंडीगढ़ से हरिपुरधार आते हैं, उन्हें भी अंधेरी में उतरकर आगे का सफर टैक्सी के माध्यम से तय करना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि यह बस सेवा विशेष रूप से मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ तक के लिए शुरू की गई थी। लोग सुबह इस बस से चंडीगढ़ जाकर उसी दिन शाम तक अपने घर लौट आते थे। अब मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस के हरिपुरधार तक न आने से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। ग्रामीणों ने निगम से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
एचआरटीसी नाहन के क्षेत्रीय प्रबंधक राम दयाल ने बताया कि अंधेरी से हरिपुरधार के बीच यात्रियों की संख्या काफी कम होने के कारण बस को फिलहाल अंधेरी तक ही चलाया जा रहा है। एक अप्रैल से बस पांच दिन के ट्रायल के तौर पर हरिपुरधार तक भेजी जाएगी। यदि इस दौरान पर्याप्त सवारियां मिलती हैं तो सेवा को नियमित किया जाएगा। संवाद