फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Bridge not built on the creek, 10 thousand people troubled

Sirmour News: खाले पर नहीं बना पुल, 10 हजार लोग परेशान

Thu, 03 Apr 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bridge not built on the creek, 10 thousand people troubled
बरसात में रुक जाता है आवागमन, नगदी फसलों को मंडी पहुंचाने में होती है दिक्कत
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बरसात से पहले में पुल बनाने की उठाई मांग
देवराज शर्मा
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों को लाभान्वित करने वाली सराहां-कोट डढोल सड़क के बीचोबीच चढ़याना गांव के पास जलालखड्ड पर पुल न बनने के कारण क्षेत्र की चार पंचायतों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इसे लेकर ग्रामीणों ने सरकार और विभाग से गुहार लगाई है कि इस साल बरसात होने से पहले यहां पर पुल का निर्माण करवाया जाए। बरसात में आधा दर्जन पंचायतों के किसानों और दूध उत्पादकों को नकदी फसलें और दूध बेचने में परेशानी हाेती है।
विज्ञापन

बता दें कि इस सड़क पर सरकारी व प्राइवेट बस सेवा चलती है। जलाल खड्ड के चढ़याना गांव के पास पुल न होने के कारण बरसात में अकसर ये सड़क बंद हो जाती है। इस कारण किसानों, बागवानों को अपनी चीजें को बेचने के लिए घंटों तक चलना पड़ता है। स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने के भी परेशानी होती है। ऐसे में यदि यहां पर पुल का निर्माण होता है तो करीब दस हजार लोगों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क से धार टिक्करी, डिंगर किन्नर, जयहर, लाना बांका व बागथन पंचायतों के लोग जुड़ते हैं। क्षेत्रवासी जितेंद्र ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान दलीप सिंह, धार टिकरी पंचायत प्रधान अरुणा ठाकुर, उप प्रधान संदीप कुमार, जीत सिंह, अर्जुन सिंह व सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सराहां-कोट सड़क में जलाल खड्ड पर पुल निर्माण न होने के कारण बरसात और जरा सी वर्षा के बाद खड्ड में भारी मात्रा में पानी आने के कारण इस सड़क पर यातायात प्रभावित हो जाता है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अतिशीघ्र पुल निर्माण की मांग की है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दलीप सिंह कौंडल ने बताया कि सड़क को नाबार्ड के तहत बनाने को लेकर मूल्यांकन कर दिया है। चढ़याना गांव के पास जो पुल निर्माण होना है उसका भी प्रपोजल बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed