फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bridge demandon jalal khad

Sirmour News: सराहां-कोट डढोल सड़क पर चढ़ायाना के समीप खड्ड पर बने पुल

Fri, 06 Oct 2023 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
bridge demandon jalal khad
सराहां-कोट डढोल सड़क पर चढ़ायाना के समीप खड्ड पर बने पुल
विज्ञापन

बरसात के दौरान परेशानी झेल रहे लोगों ने पुल निर्माण की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों को लाभान्वित करने वाली सराहां-कोट डढोल सड़क के बीचोंबीच चढ़याना गांव के पास जलाल खड्ड पर पुल निर्माण की मांग तेज हो गई है।

बरसात के दौरान ये सड़क खड्ड में पानी का जलस्तर बढ़ने से बंद रही। हर साल बारिश के दौरान इस सड़क से गुजरने वाले यात्री, किसान व स्कूली बच्चे परेशानी झेलते आ रहे हैं। इस सड़क के माध्यम से धार टिक्करी, डिंगर किन्नर, जयहर, लानाबांका व बागथन पंचायतों के लोग सीधे तौर पर जुड़ते हैं।
विज्ञापन


बरसात व ज्यादा बारिश के होने के कारण नदी में ज्यादा पानी आने के कारण मजबूरन बस सेवाएं भी बाधित रहती हैं। इसके अलावा नकदी फसलों की ढुलाई के लिए आने वाले वाहन भी दूसरी तरफ नहीं गुजर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासी जितेंद्र ठाकुर पूर्व पंचायत प्रधान दलीप सिंह, धार टिकरी पंचायत प्रधान अरुणा ठाकुर, उप प्रधान संदीप कुमार, जीत सिंह, अर्जुन सिंह और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सराहां-कोट सड़क के बीचोंबीच आने वाले चढ़याना गांव के पास जलाल खड्ड पर पुल का निर्माण बेहद जरूरी है।

यहां पुल न बनने से किसानों को पीठ पर अपनी नकदी फसलें बाजार तक पहुंचानी पड़ती हैं और स्कूकी बच्चे भी परेशानी झेलते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग से मांग की है कि इस सड़क पर शीघ्र अतिशीघ्र पुल का निर्माण किया जाए।


सहायक अभियंता जयलाल कांटा ने बताया कि इस सड़क को नाबार्ड के तहत बनाने के लिए प्राक्कलन तैयार दिया गया है। चढ़याना गांव के पास जो पुल निर्माण होना है उसका भी प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed