फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   brahmakumaris program in nahan

दूसरों को खुशी देने के लिए पहले स्वयं खुश रहना जरूरी : बीके संगीता

Sun, 04 Oct 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
brahmakumaris program in nahan
ब्रह्माकुमारीज नाहन सेवा केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्याति​थि के साथ सम्मानित किए गए
ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में सम्मान समारोह आयोजित
विज्ञापन

-बीके संगीता ने श्रेष्ठ कर्म और सकारात्मक सोच का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ब्रह्माकुमारीज नाहन सेवा केंद्र में सम्मान समारोह एवं आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें फरीदकोट, मधुबन माउंट आबू समेत विभिन्न सेवा केंद्रों से पहुंचे ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारियों का स्वागत और सम्मान किया गया।
फरीदकोट केंद्र से बीके संगीता विशेष रूप से शामिल हुईं। मधुबन माउंट आबू से बालाराम भाई, बीके कमला दीदी, बीके दिविंद्र कौर दीदी, बीके सीमा दीदी, बीके पूरन भाई और बीके अजीत भाई ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

बीके संगीता ने कहा कि परमात्मा की श्रीमत पर चलना और श्रेष्ठ कर्म करना ही वास्तविक भाग्य का निर्माण करता है। जीवन में मिलने वाले अवसरों को सेवा और आत्मिक उन्नति का माध्यम बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरों को खुशी देने के लिए पहले स्वयं खुश रहना जरूरी है। मन में शांति और सकारात्मकता होगी तो आसपास के लोगों को भी खुशी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न सेवा केंद्रों के सदस्यों ने अपने सेवा कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। सेवा गतिविधियों को प्रभावी बनाने और आध्यात्मिक मूल्यों को अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विचार रखे गए। नाहन सेवा केंद्र प्रभारी बीके रमा दीदी ने अतिथियों और सेवाधारियों का स्वागत किया और सहयोग के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।-------

ब्रह्माकुमारीज नाहन सेवा केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के साथ सम्मानित किए गए

ब्रह्माकुमारीज नाहन सेवा केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के साथ सम्मानित किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed