फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bradband services not in acton, custermers facing problem

जिले में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा ठप

Sat, 18 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sat, 18 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
bradband services not in acton, custermers facing problem
कारोबार प्रभावित

विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। जिलाभर के हजारों उपभोक्ताओं को शनिवार को भारतीय दूरसंचार सेवा ठप रहने के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्राडबैंड सेवा पूरे जिला सिरमौर में शनिवार सुबह से लेकर देर शाम तक पूरी तरह से ठप रही। विभाग की माने तो सोलन-शिमला मार्ग पर ओएफसी लाईटन कटने से यह समस्या पैदा हुई।


जिला के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों सहित मुख्यालय नाहन में कंप्यूटर इंटरनेट सेवा बंद होने से बैंक कार्यालयों, गैस एजेंसी कार्यालय, शिक्षा विभाग के दोनों बड़े विभागों में लगी सेवाएं, उपायुक्त कार्यालय के अलावा राजस्व विभाग के एक दर्जन से अधिक सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में काम काज ठप रहा।
विज्ञापन

उपभोक्ता शिल्पा कश्यप, अंकुश, वैभव, किरण चौहान, अनिशा चौहान, सरकारी कर्मचारी भगतराम, राजेश डोगरा, मोहित शर्मा के अलावा राजस्व कर्मचारी विनीत मल्होत्रा, सुधांशु जैन आदि ने बताया कि ब्राडबैंड सेवा बंद होने से शुक्रवार दिनभर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कई कार्यालयों में ब्राडबैंड तथा इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने के लिए अन्य संसाधनों एवं उपकरणों का सहारा लेना पड़ा। जबकि सुबह से बंद पड़ी ब्राडबैंड सेवा ने निजी कार्यालयों एवं संस्थानों में भी कामकाज ठप रहा। सेवाबंद होने से सैकड़ों उपभोक्ताओं को ब्राडबैंड से मिलने वाली सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ा।
नाहन की मुख्य गैस एजेंसी में बिना इंटरनेट सेवा के कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यालय में बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। डाटा एंट्री का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। बिजली बिल जमा करने वाले केंद्रों में भी कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। चिलचिलाती गर्मी में बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं को निराशा के साथ खाली हाथ वापिस लौटना पड़ा।

बाक्स...
सोलन-शिमला के बीच ओएफसी कटने बनी समस्या
दूरभाष एवं ब्राडबैंड सेवाओं को जोड़ने वाली ओएफसी सोलन-शिमला के बीच खराब हुई है। जिलाभर में इसका असर पड़ा है। कर्मचारी तकनीकी समस्या को ठीक करने के लिए सुबह से ही कार्य कर रहे हैं। उम्मीद है कि देर शाम तक सेवा बहाल होगी।
- के.एस. पांडे, जेटीओ, दूरभाष विभाग नाहन
------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed