Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   boxing player yadvender honoured in nahan

Sirmour News: विश्व कप में दो कांस्य पदक जीतने वाले यादवेंद्र को आदर्श सिरमौर ने किया सम्मानित

Sun, 01 Nov 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
boxing player yadvender honoured in nahan
नाहन में सम्मान समाराेह के दौरान किक बॉक्सिंग में मेडल जीतने वाले यादविंद्र सिंह और आदर्श संस्थ
उज्बेकिस्तान में किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमकाया देश और प्रदेश का नाम
विज्ञापन

12 से 21 दिसंबर तक कंबोडिया में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित विश्व कप किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीतने वाले नाहन के खिलाड़ी यादवेंद्र सिंह चौहान को आदर्श सिरमौर ने सम्मानित किया। शनिवार को नाहन में आयोजित समारोह में संस्था के पदाधिकारियों ने खिलाड़ी और उनके परिवार को बधाई दी।
यादवेंद्र पिछले एक दशक से किक बॉक्सिंग में सक्रिय हैं। वह स्कूल, कॉलेज, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि ताशकंद में आयोजित प्रतियोगिता में 57 देशों के 3000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत के छह खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में चुनौती पेश की, जिनमें चार पदक जीतने में सफल रहे। देश के लिए दो कांस्य पदक जीतना उनके लिए गर्व की बात है। अब उनका चयन 12 से 21 दिसंबर तक कंबोडिया में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन

आदर्श संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत परमार ने यादवेंद्र को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने नशे से दूर रहकर खेल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। संस्था प्रदेशभर में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई और मुख्यमंत्री से नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के जिला अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि आदर्श संस्था राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है। इस मौके पर पार्षद सीमा अत्री, पूर्व पार्षद वीरेंद्र पासी, बीएस ठाकुर, ललित कुमार और यादवेंद्र के परिजन मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed