Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Bloody clash between two groups over land dispute, 15 injured including women

Sirmour News: जमीनी विवाद में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, महिलाओं सहित 15 घायल

Sun, 10 May 2026 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups over land dispute, 15 injured including women
संतोखगढ में जमीनी विवाद को लेकर झड़प में घायल दोनों गुटों के घायल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब मे
संतोखगढ़ में डंडों, पत्थरों और धारदार हथियारों से किया हमला
विज्ञापन

पूर्व ट्रक ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा भी घायल
खेत की जुताई के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज कर शुरू की जांच
सभी घायल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचाराधीन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के संतोखगढ़ में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई।मारपीट में डंडों, पत्थरों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान महिलाओं सहित 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।
घायलों में सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा भी शामिल हैं। माजरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार संतोखगढ़ में लंबे समय से दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार को एक पक्ष खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान दूसरा पक्ष मौके पर पहुंच गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों ओर से डंडों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। काफी देर तक मारपीट चलती रही और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। झड़प में एक पक्ष के रमेश, चूड़ा राम, राजेंद्र सिंह, पूर्ण चंद, मनभरी, कांता, शशि देवी, संतोष देवी, संदीप, पवन कुमार और रवि कुमार घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के अमृतपाल, बलजीत सिंह नागरा, देवेंद्र और मंजीत सिंह सहित अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत करवाया। इसके बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
-निश्चिंत सिंह नेगी, एसपी

संतोखगढ में जमीनी विवाद को लेकर झड़प में घायल दोनों गुटों के घायल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब मे

संतोखगढ में जमीनी विवाद को लेकर झड़प में घायल दोनों गुटों के घायल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब मे

संतोखगढ में जमीनी विवाद को लेकर झड़प में घायल दोनों गुटों के घायल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब मे

संतोखगढ में जमीनी विवाद को लेकर झड़प में घायल दोनों गुटों के घायल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब मे

संतोखगढ में जमीनी विवाद को लेकर झड़प में घायल दोनों गुटों के घायल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब मे

संतोखगढ में जमीनी विवाद को लेकर झड़प में घायल दोनों गुटों के घायल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब मे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed