फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Bloody clash between two brothers in Nahan

Sirmour News: नाहन में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष

Thu, 09 Jul 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two brothers in Nahan
दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के लालटेन चौक क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट के मामले में नाहन थाना में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता जिशान अंसारी निवासी ने बताया कि शराब के नशे में उनका अपने बड़े भाई इमरान से विवाद हो गया था। आरोप है कि 8 जुलाई की सुबह इमरान ने घर की सीढ़ियों के बाहर उनके सिर पर बीयर की खाली बोतल से वार कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर रुबीना ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके पति इमरान 7 जुलाई की रात घर पहुंचे तो उनके सिर के पीछे से खून बह रहा था। पूछने पर इमरान ने बताया कि लालटेन चौक स्थित गुप्ता जनरल स्टोर के सामने उनके छोटे भाई दानिश उर्फ जिशान ने पारिवारिक विवाद के चलते उनका रास्ता रोककर मारपीट की। इससे उन्हें चोटें आईं। इस शिकायत पर भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed