फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   BJP welcomed to ANURAG THAKUR

अनुराग ठाकुर के आगमन पर निकलेगी आशीर्वाद यात्रा : सुखराम चौधरी

Sat, 07 Aug 2021 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
BJP welcomed to ANURAG THAKUR
पांवटा साहिब में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग के पांवटा विश्रामगृह में आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आगमन पर भाजपा की ओर से निकाली जा रही आशीर्वाद यात्रा पर मंथन हुआ।
विज्ञापन

पांवटा मंडल के 150 कार्यकर्ता अनुराग ठाकुर के स्वागत को 16 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। बैठक की अध्यक्षता पांवटा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। बैठक में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहें।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम ने कहा कि 16 अगस्त को केंद्रीय मंत्री बनने के बाद अनुराग ठाकुर प्रथम बार हिमाचल प्रदेश आ रहें हैं। केंद्रीय मंत्री के आगमन पर भाजपा हिमाचल प्रदेश आशीर्वाद यात्रा का आयोजन कर रही है। इस यात्रा के दौरान सिरमौर के कार्यकर्ता हिमाचल भवन चंडीगढ़ में उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पांवटा साहिब मंडल के 150 से अधिक कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचेंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में इस बार भारी बरसात के कारण बहुत ज्यादा नुकसान हुआ हैं। जिला सिरमौर और पांवटा साहिब भी इससे अछूता नहीं रहा हैं। कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा की कुछ मुख्य सड़कों का कार्य चला हुआ है। विभागीय अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के मध्य लेकर जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता और महामंत्री हितेंद्र कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने आगामी मंडल की कार्य योजनाओं पर भी विचार मंथन किया।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, मंडल महामंत्री और प्रधान देवराज चौहान, जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, दिनेश चौधरी, रमेश चौधरी, सुरेश शर्मा, नेत्र चौहान, कलम तोमर, सुरेश कुमार, रामप्रशाद, प्रेम सिंह, गगन चौधरी, युवा मोर्चा पांवटा मंडल अध्यक्ष चरणजीत सिंह, राहुल चौधरी, राजेश कुमार, सुंदर सिंह और बलदेव सिंह समेत जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed