फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp strike against congress, in the cause of insultting woman in function

जनसभा में महिला के अपमान पर उखड़ी भाजपा

Wed, 26 Apr 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Wed, 26 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)।रेणुका हलके के सैंज में आयोजित जनसभा में महिला के कथित अपमान पर भाजपा के तेवर तल्ख हो गए हैं। बुधवार को रेणुका कांग्रेस के एक पदाधिकारी के खिलाफ हरिपुरधार में पूर्व भाजपा विधायक हृदयराम चौहान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेणुका मंडल अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान हृदयराम चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राज में महिलाओं को बोलने की स्वतंत्रता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सैंज में एक स्कूल के उद्घाटन के समय जब मंडल अध्यक्ष यह दावा कर रहे थे कि इस पंचायत में अब कोई भी समस्या शेष नहीं बची है तो इस बीच एक महिला ने पेयजल संबंधी समस्या उनके सामने रखी। इसी दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी ने मंच से उन्हें जनसभा में चुपचाप बैठने या बाहर जाने की बात कह डाली। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेताओं को झूठी घोषणाएं करने की आदत पड़ गई है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि माफी नहीं मांगी तो भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी।
विज्ञापन


 इस अवसर पर भलाड़ भलौना के पंचायत प्रधान रमेश राणा, बढ़ोल पंचायत के पूर्व प्रधान जगत कनियाल, गेहल पंचायत के उप प्रधान वेद प्रकाश, रणवीर, जगदीश राणा, गोपाल भंडारी, सुखराम शर्मा व तुलाराम शर्मा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स---
जनसभा में किया अपमान
पीड़ित बिमला शर्मा ने बताया कि उसका भरी जनसभा में अपमान किया है। उन्होंने बताया कि उनका टूहिरी गांव आज भी पेयजल संबंधी दिक्कत झेल रहा है। लोग खड्ड का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। गांव की इस समस्या को जब जनसभा में रखा गया तो उन्हें मंच से कांग्रेस पदाधिकारी ने बाहर जाने को कहा।

---
नहीं किया अभद्र व्यवहार
उधर, कांग्रेस मंडल रेणुका के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने बताया कि किसी का अपमान नहीं किया गया है। महिला से सिर्फ इतना कहा कि उनकी समस्या को सीपीएस प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed