{"_id":"6aa1609eb0b8a47c41015f7a","slug":"bjp-prasarshan-in-dadhahu-nahan-news-c-177-1-nhn1002-188490-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ददाहू में भाजपा का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ददाहू में भाजपा का हल्ला बोल
विज्ञापन
ददाहू में प्रदेश सरकारी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
कांग्रेस सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, नाकामियों को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, सड़कों की बदहाली और ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ददाहू में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लगातार संस्थानों को बंद किए जाने को लेकर भी सरकार को घेरा।
प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की कथित नाकामियों और जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अगली सरकार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की बनने जा रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और केंद्र की योजनाओं व प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिला सह प्रभारी राकेश, पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, जिला महामंत्री रणबीर ठाकुर, जिला सचिव सीता तोमर, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, जिला प्रवक्ता प्रताप रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडल महामंत्री दीपक राम चौहान, पवन शर्मा, सतपाल गतवाल, प्रेम सिंह ठाकुर, बीडीसी सदस्य ददाहू नीलू गुप्ता सहित भाजपा के अन्य नेता, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, सड़कों की बदहाली और ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ददाहू में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लगातार संस्थानों को बंद किए जाने को लेकर भी सरकार को घेरा।
प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की कथित नाकामियों और जनविरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अगली सरकार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की बनने जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और केंद्र की योजनाओं व प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिला सह प्रभारी राकेश, पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह, जिला महामंत्री रणबीर ठाकुर, जिला सचिव सीता तोमर, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, जिला प्रवक्ता प्रताप रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडल महामंत्री दीपक राम चौहान, पवन शर्मा, सतपाल गतवाल, प्रेम सिंह ठाकुर, बीडीसी सदस्य ददाहू नीलू गुप्ता सहित भाजपा के अन्य नेता, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।