फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp pradarshan in dhaulakunwa

Sirmour News: धौलाकुआं में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
bjp pradarshan in dhaulakunwa
धौलाकुआं में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- चार साल में जनता की दुर्दशा, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

धौलाकुआं (सिरमौर)। प्रदेश में चरमराई मूलभूत सुविधाओं और कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को धौलाकुआं में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

बिंदल ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने और युवाओं को रोजगार के वादे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि माता कटासन मंडल की 18 पंचायतों में सड़कों की गंभीर दुर्दशा है। एक भी नया पुल इन क्षेत्रों में नहीं बनाया गया है, एक भी नई सड़क नहीं बनी है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों व विशेषज्ञों की कमी है। सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं का भी अभाव है। स्कूलों में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed