{"_id":"6638da2fafdfa426700851f0","slug":"bjp-panna-sammelan-organised-in-pontas-nahan-news-c-177-1-nhn1001-123816-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब रामलीला मैदान मे भाजपा मंडल पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब रामलीला मैदान मे भाजपा मंडल पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन
पांवटा साहिब में भाजपा के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में भाग लेते कार्यकर्ता व अन्य। संवाद
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार से हर वर्ग परेशान : सुखराम
पांवटा साहिब रामलीला मैदान मे भाजपा मंडल पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश में राज्यसभा सीट के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बेहद परेशान व निराश हैं। कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार जीत गया। कांग्रेस का अपने ही विधायकों और निर्दलियों ने भी साथ छोड़ दिया। आज ये ब्रेक फैल वाली प्रदेश कांग्रेस सरकार है। आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार से हर वर्ग परेशान है। पूर्व ऊर्जा मंत्री व विधायक सुखराम चौधरी ने रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा मंडल पन्ना प्रमुख सम्मेलन में संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी व सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष विनय कुमार, कृष्णा धीमान, सुरेखा चौधरी, अंजना शर्मा, मदन मोहन शर्मा, रमेश तोमर, अरविंद गुप्ता, शिवानी वर्मा, चरणजीत सिंह व सुखविंद्र सिंह मौजूद रहे।