{"_id":"628542f0c5874b79c1001bbc","slug":"bikeer-died-in-ponta-sahib-due-tu-hit-with-car-police-file-case-nahan-news-sml409275439","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से हुई टक्कर में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से हुई टक्कर में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कालाअंब-देहरादून नेशनल हाईवे 07 पर सैनवाला मुबारिकपुर में हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। मृतक की पहचान केशव कुमार (22) निवासी रामनगर, डाकखाना नारायण खेड़ी, तहसील धामपुर, जिला बिजनौर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।
अरुण कुमार निवासी सैनवाला मुबारिकपुर ने माजरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। अरुण ने बताया कि बीती मंगलवार रात्रि दस बजे यह अपने घर के बाहर एनएच पर खड़ा था। इस दौरान नाहन की ओर से तेज रफ्तार बाइक आया और पांवटा साहिब से धौलाकुआं को अपनी सही दिशा में जा रही कार को विपरीत दिशा में जाकर टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में कार में सवार लोगों और बाइक चालक को चोटें आईं। सभी को 108 एंबुलेंस के माध्यम से पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने बाइक चालक केश्व कुमार को ब्रॉड डैड घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार पांच लोगों को भी चोटें आईं जिनका पांवटा अस्पताल में उपचार किया गया। पुुलिस ने माजरा थाना में युवक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।