फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bijali mahotasav will organised in sirmaur from 25 july to 31 july and district leble programme organised in ponta sahib

बिजली महोत्सव 25 से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा

Tue, 12 Jul 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bijali mahotasav will organised in sirmaur from 25 july to 31 july and district leble programme organised in ponta sahib
बिजली महोत्सव के आयोजन को लेकर बुलाई गई बैठक में अधिकारियों से बातचीत करते उपायुक्त सिरमौर। संव? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 25 से 31 जुलाई तक बिजली महोत्सव मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत जिला सिरमौर में दो कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बिजली महोत्सव के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम पांवटा साहिब में 25 जुलाई को मनाया जाएगा जिसमें ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। 29 जुलाई को राजगढ़ में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें सांसद सुरेश कश्यप मुख्यातिथि होंगे।
उपायुक्त ने कहा कि इन कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री कुसुम योजना, 125 यूनिट मुफ्त बिजली के लाभार्थी, सौभाग्य योजना और रूफटॉप सोलर के लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। इस दौरान लाभार्थियों को लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। नुक्कड़ नाटक का मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार, सहायक आयुक्त घनश्याम दास और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा संबंधित उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन, उपमंडल दंडाधिकारी राजगढ़ कपिल तोमर वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed