फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   big tree fell on car

गाड़ी पर गिरा भारी भरकम दरख्त, बिजली लाइन तहस-नहस

Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
big tree fell on car
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के कच्चा टैंक स्थित रघुनाथ मंदिर के पास आम का भारी भरकम पेड़ अचानक टूट गया। इसके चलते वहां पार्क एक कार, मंदिर की पानी की टंकी, विद्युत लाइन और मंदिर की रैलिंग को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि पेड़ तड़केटूटा। यदि दिन के समय पेड़ गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार तड़के रघुनाथ मंदिर के पास आम का एक बड़ा दरख्त टूट गया। इस दौरान पेड़ की चपेट में एक आल्टो कार नंबर (एचपी 71-8093) आ गई। इस दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार मालिक रामचरण का कहना है कि उसका करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। वहीं पेड़ की चपेट में मंदिर की दीवार और टंकी भी आई। इसके अलावा वहां से गुजर रही विद्युत लाइन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विद्युत लाइन टूट जाने से आसपास के क्षेत्र में कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

वहीं सूचना मिलने के बाद नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पेड़ काटकर हटाने का कार्य शुरू किया। नगर परिषद के सेनेट्री इंचार्ज सुलेमान ने बताया कर्मचारियों को भेजकर मौके से गिरे हुए पेड़ को हटाया गया। उन्होंने बताया कि आरटीओ ऑफिस व इसके साथ लगते अन्य भवन पेड़ की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----चंद्र ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed