{"_id":"66c487da31113f88280011fe","slug":"bhakti-gian-yagya-begin-in-sanatan-dharma-mandir-nahan-news-c-177-1-ssml1028-130618-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा
विज्ञापन
राजगढ़ में श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ मौके पर कलश यात्रा के दौरान महिलाएं व अन्य लोग। संवाद
सचित्र--
कलश यात्रा के साथ शुरू हुई सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा
सनातन धर्म मंदिर राजगढ़ में 27 अगस्त को किया जाएगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। सनातन धर्म मंदिर राजगढ़ में आयोजित 14वां भक्ति ज्ञान यज्ञ मंगलवार को कलश यात्रा एवं झांकियों के साथ प्रारंभ हुआ। कलश यात्रा शिरगुल देवता मंदिर पहुंची और शहर की परिक्रमा के बाद सनातन धर्म मंदिर पहुंची।
कथावाचक आचार्य विजय भारद्वाज ने कहा कि इस विश्व में सभी सुखी और रोगमुक्त रहें और किसी को भी दुख का भागी न बनना पड़े। इसी उद्देश्य से समस्त जीव जगत के कल्याण के लिए भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। इस ग्रंथ में धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष चारों पुरुषार्थ को प्राप्त करवाने का सामर्थ्य है।
कलश यात्रा में मंदिर कमेटी सदस्यों सहित सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र सूद ने बताया कि इस वर्ष कलश यात्रा को आकर्षक बनाने के लिए झांकियों का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 27 अगस्त तक किया जाएगा। इससे पूर्व 26 अगस्त को जन्माष्टमी पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -संवाद