फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhagvaan parsuram will not visit in renuka ji

Sirmour News: परशुराम जयंती पर रेणुका नहीं आएंगे आराध्य देवता परशुराम

Wed, 23 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
bhagvaan parsuram will not visit in renuka ji
आराध्य देव परशुराम। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

परशुराम जयंती पर रेणुका नहीं आएंगे आराध्य देवता परशुराम
निमंत्रण भेजा लेकिन शांतवास को छोड़कर नहीं आएंगे बाहर
हर साल अक्षय तृतीया पर श्री रेणुका जी में आते थे दो देवता
इस बार अक्षय तृतीया पर टूटने जा रही है सदियों पुरानी परंपरा
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। अक्षय तृतीया पर सदियों पुरानी परंपरा टूटने जा रही है। क्षेत्र के आराध्य देव भगवान परशुराम इस बार श्री रेणुकाजी नहीं आएंगे। इससे परशुराम जयंती के मौके पर रेणुकाजी तीर्थ में श्रद्धालुओं को मुख्य देवता के दर्शन नहीं होंगे।
इस बार कटाह मंदिर के एकमात्र देवता ही शोभायात्रा में शामिल होंगे। जबकि हर साल भगवान परशुराम जयंती समारोह के मौके पर दो देवता यहां अपनी हाजिरी भरते थे। इनमें भगवान परशुराम की जन्म स्थली जामू व कटाह मंदिर के देवता शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रेणुका विकास बोर्ड ने दोनों देवताओं को परशुराम जयंती में आने का विधिवत निमंत्रण भेज भी दिया है लेकिन जामू मंदिर के मुख्य देवता शोभायात्रा में शिरकत नहीं करेंगे। जामू मंदिर के मुख्य देवता और आराध्य देव इन दिनों शांत वास मेंं हैं जिस कारण वह अपने शांत वास को तोड़कर बाहर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, भगवान परशुराम मंदिर जामू का जीर्णोद्धार होने के कारण देवताओं को सिंहासन सहित एक सुरक्षित स्थान पर शांत वास में विराजमान किया गया है। जहां से देवता बाहर नहीं आएंगे और शोभायात्रा में भी शिरकत नहीं करेंगे।
भगवान परशुराम मंदिर जामू के मुख्य राजदार व नंबरदार बिरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि देवता ने अपनी गर्णी (खेल) में स्वयं यह ऐलान किया है कि वह मंदिर के जीर्णोद्धार (निर्माण) तक शांत वास में निवास करेंगे। इस बीच वह श्रद्धालुओं के बीच और उनके दर्शनों के लिए नहीं आएंगे।
उन्होंने बताया कि देवता ने यह भी स्वयं कहा कि रेणुकाजी में वह अदृश्य रूप में सर्वत्र विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। कटाह से आने वाले देवता में भी उन्हीं का ही अंश (स्वरूप) है। रेणुका पहुंचकर श्रद्धालु उनके दर्शनों का लाभ उठा सकेंगे।

---बाक्स
शोभायात्रा में एक देवता ही भरेंगे हाजिरी

- जामू मंदिर के आराध्य देव भगवान परशुराम के शोभायात्रा में शामिल नहीं होने की सूचना मिली है। वर्तमान समय में देवता शांत वास कर रहे हैं। इस कारण उनका बाहर निकलना वर्जित है। उन्होंने खुद ही इसका ऐलान किया है। परशुराम जयंती समारोह में कटाह के एकमात्र देवता ही शामिल होंगे।
- भरत सिंह ठाकुर, सीईओ, श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed