फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   B.Ed trainees won applause at Sirmauri Nati

Sirmour News: सिरमौरी नाटी पर बीएड प्रशिक्षुओं ने लूटी वाह-वाही

Thu, 02 Jan 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 02 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
B.Ed trainees won applause at Sirmauri Nati
शिव शक्ति बीएड कॉलेज राजगढ़ में नृत्य की प्रस्तुति देती बीएड प्रशिक्षु। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

शिव शक्ति बीएड कॉलेज राजगढ़ में नव वर्ष पर उद्भव कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। शिव शक्ति बीएड कॉलेज राजगढ़ में नववर्ष 2025 के अवसर पर उद्भव, कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बीएड के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह की मुख्य अतिथि काॅलेज की प्रबंध निदेशक साक्षी कंवर रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि कॉलेज की प्रधानाचार्या रजनी शर्मा रहीं।
उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्रोचारण के साथ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। जिसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। उसके बाद प्रशिक्षुओं ने सिरमौरी नाटी प्रस्तुत करके खूब वाहवाही लूटी। प्रशिक्षु छात्राओं ने बेहतरीन रेटरो नृत्य पेश किया। उसके बाद लव जिहाद पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इसके बाद मधुराष्ट्रम पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद पंजाबी नृत्य चल मेले नु चलिए..पर प्रशिक्षुओं ने नाटी प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त गिद्धा, एकल गायन, इत्यादि पेश करके समां बांधा। इस मौके पर मॉडलिंग का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज स्टॉफ रजनी शर्मा, प्रीति चौहान, पूजा, कविता, मीनाक्षी, प्रतिभा, चंदा, नीलम, राजेश, यशपाल, राजेन्द्र कंवर, रक्षा व राकेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed