फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   beautiful park will be built in ponta

देईजी साहिबा भूमि पर बनेगा सुंदर पार्क, भव्य गेट और मूर्तियां होंगी आकर्षण

Tue, 31 Aug 2021 07:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
beautiful park will be built in ponta
पांवटा साहिब के देईजी साहिबा मंदिर के जीर्णोद्धार की आधारशिला के दौरान हवन यज्ञ में हिस्सा लेते - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड प्रवेश द्वार के गोविंदघाट के साथ लगती देईजी साहिबा भूमि पर सीएसआर योजना के तहत खूबसूरत पार्क बनेगा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित तिरूपति ग्रुप की ओर से देईजी साहिबा मंदिर परिसर की भूमि पर प्रस्तावित भव्य पार्क, प्रवेश गेट और मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने मंगलवार को पार्क निर्माण कार्य शुरू करने के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

बता दें कि करीब तीन वर्ष पहले तत्कालीन डीसी सिरमौर ने एक योजना तैयार की थी जिससे देईजी साहिबा मंदिर पांवटा की करोड़ों की जमीन को सुरक्षित रखा जा सकें। योजना के तहत स्थानीय कंपनियों के सहयोग से सीएसआर योजना में प्रदेश के प्रवेश द्वार पर पार्क बनाया जाना है। कोविड-19 के कारण दो वर्षों से काम शुरू नहीं हो पा रहा था। जून माह में एसडीएम विवेक महाजन ने इस योजना को अपनी प्राथमिकता पर रखा। देईजी साहिबा मंदिर परिसर में पार्क बनाने को लेकर मौके का जायजा भी लिया। योजना में पार्क का सौंदर्यीकरण, एक भव्य गेट और मूर्तियां बनाई जानी हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को इस योजना के तहत ऊर्जा मंत्री ने भूमि पूजन किया जिससे अब देईजी साहिबा मंदिर परिसर में खाली जगह पर पार्क बनाने का काम विधिवत शुरू होगा। स्थानीय दवा निर्माता तिरूपति कंपनी इस महत्वपूर्ण पार्क योजना को मूर्त रुप देने को सीएसआर योजना के तहत बजट खर्च करेगी। इससे गुरु की नगरी पांवटा शहर की सुंदरता बढ़ेगी और प्राचीन देईजी साहिबा मंदिर परिसर की कायापलट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार पांवटा वेद प्रकाश अग्निहोत्री, पांवटा की तिरूपति कंपनी के निर्देशक अशोक गोयल, निदेशक अरुण गोयल, हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, भाजपा मंडल प्रधान अरविंद गुप्ता, पांवटा नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चरणजीत सिंह, हरि यमुना सहयोग समिति के डॉ. प्रमोद गुप्ता, विकास वालिया, प्रवीण गुप्ता, दीपक शर्मा और राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed