{"_id":"6a9ea7bb5d6f24d8050ddfc7","slug":"bdo-office-shifted-to-news-office-in-dadhahu-nahan-news-c-177-1-ssml1028-188256-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नए भवन में शिफ्ट हुआ ददाहू का बीडीओ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नए भवन में शिफ्ट हुआ ददाहू का बीडीओ कार्यालय
विज्ञापन
ददाहू में बना बीडीओ कार्यालय। संवाद
विकास की बात -- -
कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। करीब डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुआ ददाहू का खंड विकास अधिकारी कार्यालय अब अपने नए भवन में शिफ्ट हो गया है। सोमवार से नए भवन में कार्यालय का कामकाज भी शुरू कर दिया गया। नए भवन में कार्यालय पहुंचने से जहां कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल मिला है, वहीं पंचायत सचिवों और पंचायत प्रतिनिधियों के लिए भी बैठक समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इससे पहले बीडीओ कार्यालय पंचायत घर के सुरेंद्राश्रम में संचालित हो रहा था। सीमित स्थान के कारण यहां कार्यालय के कामकाज के साथ पंचायत से जुड़े कार्यों में भी दिक्कतें आ रही थीं। साथ ही पंचायत घर में कार्यालय संचालित होने से पंचायत की आय भी प्रभावित हो रही थी।
अब कार्यालय को ददाहू से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नाहन-रेणुकाजी मार्ग पर बिजली कॉलोनी के समीप निजी भवन में स्थानांतरित किया गया है। दो मंजिला भवन में कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान और पंचायत सचिवों व पदाधिकारियों की बैठकों के लिए अलग व्यवस्था है।
विज्ञापन
बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर ने बताया कि नए भवन में कार्यालय शिफ्ट कर दिया गया है। इससे कामकाज को सुचारु बनाने के साथ पंचायत प्रतिनिधियों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।