{"_id":"6a202f650af32feb3f088896","slug":"bdc-dadhahu-election-nahan-news-c-177-1-nhn1002-180093-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू बीडीसी अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने ठोका दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू बीडीसी अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने ठोका दावा
विज्ञापन
-भाजपा भी समीकरण बदलने की कोशिश में जुटी
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। विकास खंड ददाहू में पहली बार गठित होने जा रही ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) के अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने बहुमत का दावा करते हुए अध्यक्ष पद पर अपना हक जताया है, जबकि भाजपा भी समीकरण बदलने की कोशिशों में जुटी हुई है। ददाहू बीडीसी के 15 वार्डों में हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित नौ उम्मीदवारों की जीत होने का दावा किया जा रहा है, जबकि भाजपा समर्थित छह उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
अध्यक्ष पद के लिए आठ सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है। ऐसे में वर्तमान आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 2, 4, 6, 7, 9, 10, 12, 13 और 14 से विजयी उम्मीदवारों को अपने खेमे का बताया है। वहीं वार्ड नंबर 1, 3, 5, 8, 11 और 15 से विजयी उम्मीदवारों को भाजपा समर्थित माना जा रहा है। बीडीसी अध्यक्ष पद अनारक्षित (ओपन) होने के कारण इस पद पर महिला या पुरुष, कोई भी निर्वाचित सदस्य चुना जा सकता है।
इसी वजह से दोनों राजनीतिक दल अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। विजयी सदस्यों से लगातार संपर्क साधा जा रहा है और लॉबिंग का दौर जारी है। माना जा रहा है कि सप्ताह के भीतर अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।
विज्ञापन
रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव मित्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस के पास अध्यक्ष पद के लिए पर्याप्त बहुमत है और बीडीसी अध्यक्ष कांग्रेस समर्थित सदस्य ही बनेगा। उन्होंने बताया कि विजयी सदस्यों के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है। जल्द ही अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पर फैसला लिया जाएगा।
वहीं, भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह ने दावा किया कि ददाहू बीडीसी का अध्यक्ष भाजपा समर्थित ही बनेगा। उन्होंने कहा कि भले ही वर्तमान में भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या कम दिखाई दे रही हो, लेकिन कांग्रेस समर्थित कुछ विजयी सदस्य उनके संपर्क में हैं और अंतिम परिणाम भाजपा के पक्ष में रहेगा।