फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bavachari teacher samaan to joginder

Sirmour News: जोगिंद्र सिंह सिंगटा को मिला राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान

Tue, 29 Sep 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
bavachari teacher samaan to joginder
कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करते जेबीटी जोगिंदर सिंह। स्रोत : स्वयं
-शिक्षा में नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण और तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल के लिए मिला सम्मान
विज्ञापन

-कुरुक्षेत्र में देशभर से पहुंचे करीब 200 शिक्षक, 26 राज्यों के शिक्षकों ने साझा किए शिक्षण प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोनहाट के जेबीटी जोगिंद्र सिंह सिंगटा को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
शिक्षा सागर फाउंडेशन कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देश के 26 राज्यों से करीब 200 शिक्षक और शिक्षाविद शामिल हुए। संगोष्ठी में शिक्षकों ने शिक्षा में नवाचार, गतिविधि आधारित शिक्षण, रचनात्मक गतिविधियों और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों के साथ विद्यालयों में किए गए सफल प्रयोगों को साझा किया। जोगिंद्र सिंह सिंगटा को विद्यालय में किए गए विभिन्न शैक्षणिक नवाचारों, गतिविधि आधारित शिक्षण, तकनीक के प्रभावी प्रयोग, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालय विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मौलिक शिक्षा विभाग हरियाणा की निदेशक मनिता मलिक आईएएस मुख्यातिथि रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अल-फलाह विश्वविद्यालय फरीदाबाद के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय रंगा ने की। इस अवसर पर एनआईटी कुरुक्षेत्र, जिला शिक्षा विभाग कुरुक्षेत्र और करनाल सहित विभिन्न संस्थानों के शिक्षाविद और शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed