{"_id":"6aa4077a33163dd08209f902","slug":"basketball-pratiyogita-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-188679-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ें युवा: नरेंद्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ें युवा: नरेंद्र कुमार
विज्ञापन
पांवटा साहिब में 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबाल प्रतियोगिता के पांवटा साहिब व मंडी के बीच शुरुआती म
सिटी स्पोर्ट्स
नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ें युवा: नरेंद्र कुमार
पांवटा में 34वीं राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबाल चैंपियनशिप का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में शुक्रवार को 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबाल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। खालसा स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित साहिबजादा बाबा अजीत सिंह बास्केटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल परिसर में मुख्यातिथि एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मनीष तोमर और परमिंद्र सिंह बिट्टू मौजूद रहे।
एएसपी नरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों में आगे बढ़ें। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शिक्षण संस्थानों और आम लोगों से सहयोग की अपील की।
विशिष्ट अतिथि मनीष तोमर और परमिंद्र सिंह बिट्टू ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल रहा है। उन्होंने खालसा स्पोर्ट्स क्लब के खेल और सामाजिक क्षेत्र में लंबे योगदान की भी सराहना की।
विज्ञापन
क्लब के प्रधान परमजीत सिंह बंगा, वरिष्ठ उपप्रधान गुरपाल सिंह, सचिव रविंदर सिंह, उपप्रधान गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह और कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बंगा ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग की 26 टीमों के 312 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुकाबले नगर परिषद मेला मैदान और गुरु नानक मिशन स्कूल मैदान में खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह है।
इस अवसर पर जीएनएमएस के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी, प्रधानाचार्य गुरविंद्र कौर चावला, थाना प्रभारी कुलवंत सिंह कंवर, जसवीर सिंह साहनी, परविंद्र सिंह, चरणजीत सिंह कालरा, चरणजीत सिंह जैलदार, सतविंदर सिंह सहित क्लब सदस्य, कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।-- --
विज्ञापन
नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ें युवा: नरेंद्र कुमार
पांवटा में 34वीं राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबाल चैंपियनशिप का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में शुक्रवार को 34वीं यूथ स्टेट बास्केटबाल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। खालसा स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित साहिबजादा बाबा अजीत सिंह बास्केटबाल चैंपियनशिप का शुभारंभ गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल परिसर में मुख्यातिथि एएसपी सिरमौर नरेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मनीष तोमर और परमिंद्र सिंह बिट्टू मौजूद रहे।
एएसपी नरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों में आगे बढ़ें। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शिक्षण संस्थानों और आम लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि मनीष तोमर और परमिंद्र सिंह बिट्टू ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल रहा है। उन्होंने खालसा स्पोर्ट्स क्लब के खेल और सामाजिक क्षेत्र में लंबे योगदान की भी सराहना की।
विज्ञापन
क्लब के प्रधान परमजीत सिंह बंगा, वरिष्ठ उपप्रधान गुरपाल सिंह, सचिव रविंदर सिंह, उपप्रधान गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह और कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बंगा ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग की 26 टीमों के 312 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मुकाबले नगर परिषद मेला मैदान और गुरु नानक मिशन स्कूल मैदान में खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह है।
इस अवसर पर जीएनएमएस के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी, प्रधानाचार्य गुरविंद्र कौर चावला, थाना प्रभारी कुलवंत सिंह कंवर, जसवीर सिंह साहनी, परविंद्र सिंह, चरणजीत सिंह कालरा, चरणजीत सिंह जैलदार, सतविंदर सिंह सहित क्लब सदस्य, कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।