फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   basant panchmi festival celebrated in sirmaur district

मां सरस्वती की आराधना कर मनाया बसंत उत्सव

Sat, 05 Feb 2022 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
basant panchmi festival celebrated in sirmaur district
शमशेर स्कूल नाहन में बंसत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की वंदना करते शिक्षक व विद्यार्थी। - फोटो : NAHAN
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। बसंत पंचमी का महापर्व शनिवार को सिरमौर जिले के विभिन्न इलाकों में श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सरस्वती वंदना की गई। इस दौरान मीठे चावल का भोग भी बांटा गया।
विज्ञापन

शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में भी बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य मान सिंह ठाकुर सहित स्टाफ और विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की आराधना की। पंडित लायक राम शास्त्री ने इस दौरान पूजा पाठ किया। इसके बाद मीठे चावल का भोग वितरित किया गया।
विज्ञापन

उधर, ददाहू, रेणुकाजी तीर्थ व आसपास के क्षेत्रों में भी बसंत पंचमी की धूम रही। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के प्रांगण में स्थित मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही मां सरस्वती की वंदना व स्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपशिखा ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य व सुखमय जीवन की कामना की। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर बायरी के गुरुस्थान में गुड़गांव के बड़े गुरु महाराज का जन्म उत्सव मनाया गया। यहां मां सरस्वती की आराधना के साथ ही सूक्ष्म रुप से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।

आश्रम के संचालक दिनेश ताश ने सभी शिष्यों व भक्तों को बसंत पंचमी महापर्व की बधाई दी। रेणुकाजी तीर्थ के निर्माण आश्रम में भी बसंत उत्सव के मौके पर अखंड रामायण पाठ व विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, वहीं बजरंग दल की ददाहू इकाई के सौजन्य से अस्पताल के समीप मीठे चावलों की छबील लगाकर राहगीरों को दिनभर मीठे चावलों का प्रसाद वितरित किया। इसमें दल के प्रधान हरीश गर्ग, राकेश, रोबिन, रणजीत, मोहित व रौम्मी आदि स्वयंसेवकों ने अपना भरपूर सहयोग दिया। बसंत उत्सव के उपलक्ष्य में पीले वस्त्र पहनने की परंपरा भी कायम रही। अधिकतर महिलाएं व बच्चे पीले वस्त्रों में दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed