Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bar association strike in ponta

Sirmour News: अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ वकीलों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी

Wed, 05 Mar 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
bar association strike in ponta
अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ पांवटा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी: संवाद
अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ वकीलों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी
विज्ञापन

अधिवक्ता अधिनियम 1961 में संशोधन से अधिकारों का हनन : नितिन
पांवटा साहिब में वकीलों के अदालती कार्य बहिष्कार से कामकाज ठप

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। बार एसोसिशन पांवटा साहिब ने बुधवार को तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी जिसके चलते अदालती कामकाज ठप रहे। अधिवक्ता अधिनियम-1961 में संशोधन के विरोध में वकीलों ने अदालती कार्यों का बहिष्कार किया। इस दौरान अपनी मांग को लेकर नारेबाजी की गई। वीरवार को भी मांग को लेकर हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया है।
पांवटा साहिब में वकीलों के अदालती कार्य बहिष्कार से कामकाज ठप रहा।
बार एसोसिएशन पांवटा साहिब अध्यक्ष नितिन शर्मा, महासचिव दिनेश चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता टीएस शाह, एनएल परवाल, डीसी खंडूजा, राजेेंद्र शर्मा, जसवीर चौधरी, अजय चौहान, आमना शाह व किरण समेत अधिवक्ता धरना प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे। हड़तालरत वकीलों ने दो टूक कहा है कि केंद्र सरकार की तरफ से अधिवक्ता अधिनियम 1961 में जो संशोधन किया जा रहा है, उसमें अधिवक्ताओं के हितों की अनदेखी की जा रही है। किसी भी कीमत पर ये बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के बाद बार संघ पांवटा के अध्यक्ष नितिन शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ देश व प्रदेश भर में वकीलों की ओर से लगातार विरोध जारी है। पांवटा साहिब में वकीलों ने बुधवार को भी धरना प्रदर्शन किया है जिसका सीधा असर अदालत से जुड़े कार्यों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिवक्ता एक्ट-1961 में संशोधन होने पर उनकी स्वतंत्रता व अधिकारों का हनन होगा। इस एक्ट में संशोधन के लिए ना तो किसी ने कानून मंत्रालय से अपील की थी, ना ही कोई शिकायत दी गई। इसके कारण ऐसे संशोधन की कोई नहीं जरूरत पड़ती। ये संशोधन जन विरोधी व विरोधी है। बाद बार एसोसिएशन पांवटा के प्रधान नितिन शर्मा ने बताया कि वीरवार, 6 मार्च को भी वकीलों का धरना प्रदर्शन हड़ताल जारी रहने के चलते अदालती कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed