{"_id":"684426413acd6da1e5097f93","slug":"bakar-eid-celebrated-in-ponta-sahib-nahan-news-c-177-1-ssml1030-152117-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में ईद-उल-अजहा पर शांति और भाईचारे की मांगी दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में ईद-उल-अजहा पर शांति और भाईचारे की मांगी दुआएं
विज्ञापन
ईद उल अजहा पर्व पर नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग: स्त्रोत- जागरुक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब में ईद-उल-अजहा पर शांति और भाईचारे की मांगी दुआएं
ईद की नमाज अदा करने के लिए ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में उमड़ी भीड़
हिंदू-सिख समुदाय के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को बधाइयां दीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को लोगों ने ईद-उल-अजहा (बकर ईद) पर्व धूमधाम से मनाया। क्षेत्र में सुबह सात से दस बजे के बीच ईदगाहों, मस्जिदों और खुले परिसरों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश और प्रदेश में अमन शांति और भाईचारे की दुआ मांगी गई। इस दौरान हिंदू और सिख समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद पर्व पर बधाइयां दीं।
अमरकोट पंचायत के प्रधान वसीम मलिक, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत पीपलीवाला जुल्फकार अली, पूर्व बीडीसी सदस्य फरीज खान, पुरुवाला पंचायत के उपप्रधान इरफान मलिक, जहांगीर अली, साबर अली, असगर अली, मंजूर अली, नसीम नाज, मौलाना अब्दुल गफार, इमरान अंसारी, मोहब्बत अली, शाहबाज खान, साजिद अली, दिलशाद अली और शराफत अली ने कहा कि पांवटा उपमंडल में ईद की धूम रही। पुरुवाला और मिश्रवाला ईदगाह समेत मस्जिदों में ईद की नमाज अदा हुई। पांवटा के जामा मस्जिद, अमरकोट, मिश्रवाला, पीपलीवाला, क्यारदा, भगवानपुर, कुंडियों, कुंजा मतरालियों, नवादा, पुरुवाला, भगानी व देवीनगर समेत विभिन्न मस्जिदों, ईदगाह व मदरसे में सुबह ईद की नमाज अदा की गई। अन्य धर्मों के लोगों ने भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी।
जुल्फकार अली व वसीम मलिक ने बताया कि ये त्योहार त्याग और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है। शनिवार को ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का त्योहार मनाया गया है। ईद-उल-फितर के बाद इसे मुस्लिम समुदाय का दूसरा सबसे मुख्य त्योहार माना जाता है।
विज्ञापन
बॉक्स...
बाजार में की गई खरीदारी
- शुक्रवार को पांवटा और आसपास के बाजार से लोगों ने ईद-उल-अजहा पर्व के लिए खरीददारी की। नमाज को लेकर नए कपड़े, कुर्ता, पायजामा और टोपी व इत्र की खरीदारी की गई। शनिवार को भी बाजारों में लोगों ने अपनी जरूरतों के मुताबिक सामान की खरीदारी की।
बॉक्स...
मुस्लिम भाइयों को दी बधाई..
- पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, डीएस ठाकुर, मनीष तोमर, अवनीत सिंह, राजेंद्र शर्मा, मदन मोहन शर्मा, अश्वनी शर्मा, महेश कोहली, एनआर चौहान, रामेश्वर शर्मा और प्रदीप चौहान ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईद पर्व की बधाई दी।
संवाद