फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bag distributed to students in dadhahu school

Sirmour News: दर्जी ने अपने हाथों से बनाए थैले, ददाहू स्कूल में विद्यार्थियों को किए वितरित

Thu, 29 Oct 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
bag distributed to students in dadhahu school
ददाहू स्कूल में विद्यार्थियों को थैले वितरित करते दर्जी एस के टेलर। संवाद 
प्लास्टिक और पॉलिथीन से दूरी बनाने का दिया संदेश, स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में संगड़ाह के एसके टेलर (सुदेश कुमार) ने विद्यार्थियों, अध्यापकों और एसएमसी सदस्यों को कपड़े के थैले वितरित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल की है। सुदेश कुमार ने इन आकर्षक थैलों को स्वयं अपने हाथों से तैयार किया है। थैलों के वितरण के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक बैग और पॉलिथीन का इस्तेमाल छोड़ने तथा स्वदेशी और हाथों से बनी वस्तुओं को अपनाने का संदेश दिया।

सुदेश कुमार ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में कपड़े के थैलों का उपयोग करें और प्लास्टिक व पॉलिथीन से दूरी बनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। उनकी इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्रोत्साहित करना भी है।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने सुदेश कुमार के इस पुनीत कार्य की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों और स्कूल के अन्य सदस्यों को निशुल्क कपड़े के थैले वितरित करने के लिए उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य दीप राम शर्मा, जगदीश सैनी, तपेंद्र पंवार और नेहा शर्मा सहित अन्य अध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।--------

ददाहू स्कूल में विद्यार्थियों को थैले वितरित करते दर्जी एस के टेलर। संवाद 

ददाहू स्कूल में विद्यार्थियों को थैले वितरित करते दर्जी एस के टेलर। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed