फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ayush health camp in trilokpur mela

Sirmour News: नवरात्र मेले के दौरान आयुष विभाग ने 2,161 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा

Sun, 13 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
ayush health camp in trilokpur mela
नवरात्र मेले के दौरान आयुष विभाग ने 2,161 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन

लोगों के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ निशुल्क दवाइयों का किया वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में आयोजित चैत्र मास नवरात्र मेले में आयुष विभाग की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 2,161 श्रद्धालुओं को आयुर्वेदिक उपचार प्रदान किया गया। यह शिविर 30 मार्च से 12 अप्रैल तक प्रतिदिन सक्रिय रहा।

आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर त्रिलोकपुर में लगाए गए इस निशुल्क शिविर का उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना था। शिविर में आने वाले रोगियों की संख्या ने यह साबित किया कि लोगों में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति विश्वास और रुचि लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के मुताबिक शिविर में कुल 2,161 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 1,155 पुरुष, 633 महिलाएं, 181 बालक और 192 बालिकाएं शामिल हैं। शिविर में प्रतिदिन 150 से 200 रोगियों का आयुर्वेदिक विधियों से उपचार किया गया। इस दौरान रोगियों को पंचकर्म, नाड़ी परीक्षण, योग, आसान, प्राणायाम, जड़ी-बूटियों से उपचार, आहार और जीवनशैली से जुड़े परामर्श भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अदिति ने बताया कि नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं को नि:शुल्क उपचार प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आयुर्वेद के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया। विशेष रूप से मौसमी रोगों, पाचन संबंधी समस्याओं और जोड़ों के दर्द के लिए आयुर्वेदिक दवाओं और जीवनशैली उपायों का लाभ मरीजों ने उठाया।

....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed