फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   athlete meet in nahan college

Sirmour News: हेमलता और विवेक को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

Fri, 27 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
athlete meet in nahan college
नाहन के चौगान मैदान में नाहन कॉलेज की एथलेटिक्स मीट में जीत के लिए दौड़ लगाती छात्रा। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन की 54वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट के दौरान छात्रा वर्ग में हेमलता और छात्र वर्ग में विवेक ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। विजेताओं को मुख्यातिथि, प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों ने मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने ध्वजारोहरण कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विशेष अतिथि के रूप में पीटीए अध्यक्ष राजीव ठाकुर मौजूद रहे। मंच का संचालन डॉ. रविकांत और डॉ. सलोनी सूद ने किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला, संयोजक एवं आयोजन सचिव प्रो. भारती ने बताया कि छात्रा वर्ग की 400 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, पायल द्वितीय व सत्या तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नितिन प्रथम, प्रियंदर द्वितीय व अंकित चौहान तृतीय रहे। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हेमलता, निहारिका ठाकुर व कशिश, छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में समीर, मोहित व नितिन ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा वर्ग की 200 मीटर दौड़ में हेमलता प्रथम, प्रीति द्वितीय व पायल तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में नितिन प्रथम, मोहित द्वितीय व वैभव तृतीय रहे। छात्रा वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, अंजली द्वितीय व हेमलता तृतीय, जबकि छात्र वर्ग में विनय प्रथम, प्रियंदर द्वितीय व वैभव तृतीय रहे।

छात्रा वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में प्रीति प्रथम, अंजना द्वितीय व सत्या तृतीय, जबकि छात्र वर्ग में प्रियंदर राणा प्रथम, अंकित द्वितीय व साहिल तृतीय रहे। छात्रा वर्ग की रिले रेस में पायल की टीम प्रथम, निधि की टीम द्वितीय व मनीषा की टीम तृतीय स्थान पर रही। छात्र वर्ग की रिले रेस में नितिन टीम प्रथम, मोहित टीम द्वितीय व नवनीत टीम तृतीय स्थान पर रही।

छात्रा वर्ग की शॉट पुट में हेमलता प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय व तराना तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में विवेक ठाकुर प्रथम, नितेश द्वितीय व साहिल नेगी तृतीय रहे। छात्रा वर्ग की डिस्कस थ्रो में कृतिका प्रथम, कशिश द्वितीय व तराना तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में दृज रामोल प्रथम, दिशांत तोमर द्वितीय व नितेश तृतीय रहे।
ऊंची कूद छात्रा वर्ग की हेमलता प्रथम, मनीषा द्वितीय व रेशमा तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में करण प्रथम, विवेक द्वितीय व दिशांत तृतीय रहे। छात्रा वर्ग की लंबी कूद में हेमलता प्रथम, निहारिका ठाकुर द्वितीय व प्रीति तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में विवेक ठाकुर प्रथम, मोहित द्वितीय व वैभव तृतीय रहे।


इस अवसर पर डॉ देवराज शर्मा, डॉ विवेक नेगी, अधीक्षक सुरेश शर्मा, प्रो धनवंती, प्रो. पंकज चांडक सहित महाविद्यालय का समस्त उपस्थित रहा।

---संवाद

नाहन के चौगान मैदान में नाहन कॉलेज की एथलेटिक्स मीट में जीत के लिए दौड़ लगाती छात्रा। संवाद

नाहन के चौगान मैदान में नाहन कॉलेज की एथलेटिक्स मीट में जीत के लिए दौड़ लगाती छात्रा। संवाद

नाहन के चौगान मैदान में नाहन कॉलेज की एथलेटिक्स मीट में जीत के लिए दौड़ लगाती छात्रा। संवाद

नाहन के चौगान मैदान में नाहन कॉलेज की एथलेटिक्स मीट में जीत के लिए दौड़ लगाती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed