{"_id":"56fe79844f1c1b9e23f00105","slug":"asha-workers-demanded-for-salary-from-2015","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष 2015 में भर्ती आशा वर्करों को अभी तक नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष 2015 में भर्ती आशा वर्करों को अभी तक नहीं मिला वेतन
अमर उजाला ब्यूरो शिलाई (सिरमौर)।
Updated Fri, 01 Apr 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
चाकू के हमले से घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड शिलाई की आशा वर्करों की बैठक शुक्रवार को विश्राम गृह में यूनियन की अध्यक्ष सुनीता ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चार सूत्रीय मांगों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान एक प्रस्ताव भी पास किया गया जिसमें सीएमओ से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की गई।
विज्ञापन
यूनियन अध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने बताया कि सरकार ने आशा वर्करों की वर्ष 2015 में भर्ती तो कर दी लेकिन अभी तक उनका मानदेय नहीं दिया गया, जिस कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में आशा वर्करों ने नियुक्ति पत्र नहीं मिलने, वेतन निर्धारित न करना, आईडी नंबर व वर्दी नहीं मिलने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। बैठक में सभी आशा वर्करों ने स्वास्थ्य विभाग को एक प्रस्ताव पारित कर शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
इस मौके पर सविता देवी, सुखा देवी, मीरा देवी, बीना देवी, सीमा देवी, सत्या देवी, बबीता, अनिता, नीमा देवी, निर्मला, नीलू, लीला, इंदिरा, मस्तो शर्मा, कांता, दया देवी, लता व किरण सहित दर्जनों आशा वर्कर मौजूद थीं।
विज्ञापन
---------