फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   army person died in bike accident in giankot neripulpulwahal road sirmaur

मोटरसाइकिल खाई में गिरी, सैनिक की मौत

Wed, 05 Jan 2022 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
army person died in bike accident  in giankot neripulpulwahal road sirmaur
राजगढ़ (सिरमौर)। नेरीपुल-पुलवाहल मार्ग में एक मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से एक सैनिक की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। राजगढ़ पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेना की जेके 14 राइफल में तैनात जदोल टपरोली पंचायत के ठंडीधार के घडोती गांव निवासी प्रदीप (32) इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ था। वह मंगलवार को अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी ससुराल की तरफ जा रहा था। ज्ञानकोट के समीप उसका मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे गहरी खाई के निकालकर सड़क पर लाए, जहां से उसे निजी वाहन के जरिए उपचार के लिए राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजगढ़ अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। हादसे की पुष्टि डीएसपी भीष्म ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को तीस हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed