{"_id":"cf1fe115a780231fc0235be0a8cea4f1","slug":"apply-for-water-connection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार सिवरेज जोन-2 में कनेक्शन को करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार सिवरेज जोन-2 में कनेक्शन को करें आवेदन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Wed, 03 Feb 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग अधिशाषी अभियंता पांवटा नरेश धीमान ने बताया कि करोड़ों लागत से सिवरेज योजना के दो जोन तैयार हैं। देवीनगर प्रथम जोन को शुरू कर दिया गया है। इसमें कनेक्शन लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दूसरे जोन का भी कार्य पूरा हो गया है। इसमें करीब 540 कनेक्शन होने हैं। योजना से शहर के 2 वार्ड पूरे व 3 वार्ड क्षेत्र आंशिक रूप से जुड़े हैं। अधिशासी अभियंता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता जितेंद्र ठाकुर व कनिष्ठ अभियंता रणदीप सिंह ने कहा कि मल निकासी योजना में कनेक्शन को स्थानीय प्रशासन व नप से भी सहयोग मांगा जा रहा है। प्रचार-प्रसार कर लोगों को इस अहम योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा। शहर के लिए करीब साढ़े 16 करोड़ से पांवटा शहर के लिए 3 जोन में योजना बन रही है। इस मल निकासी योजना की जोन-2 योजना तैयार है। नप के वार्ड-7, 8 पूरा क्षेत्र, वार्ड-5, 6 व नवविहार कालोनी वार्ड-11 आंशिक रूप से शामिल होंगे। इस वार्ड में मात्र 8 ही कनेक्शन हो सके हैं। इससे पहले, योजना के देवीनगर जोन-1 में 256 में से केवल 136 कनेक्शन हो सके हैं।
विज्ञापन
बाक्स...
नोटिस जारी किए जा रहे : धीमान
आईपीएच के अधिशासी अभियंता पांवटा नरेश धीमान ने कहा कि नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिसमें सिवरेज कनेक्शन के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। विभाग की टीम ने लिस्ट तैयार कर ली है। जिन वार्डों को जोन-1 व जोन-2 की योजना से जोड़ा है उनमें कई उपभोक्ता ऐसे चिन्हित किए हैं, जिनके दशकों पहले बने सेफ्टी टैंक खराब हैं या सीधा सिवरेज नालियों में जाता है। इनको योजना के तहत सिवरेज कनेक्शन लेने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन