फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Applications sought for three Anganwadis and 7 assistants

Sirmour News: तीन आंगनबाड़ी और 7 सहायिकाओं के लिए मांगे आवेदन

Thu, 21 Aug 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Applications sought for three Anganwadis and 7 assistants
बाल विकास परियोजना संगड़ाह में भरे जाएंगे पद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के तहत आने वाले बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 3 और सहायिकाओं के 7 पद भरे जाएंगे। पात्र महिला उम्मीदवार 8 सितंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी संगड़ाह के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकती हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 सितंबर को प्रातः 10 बजे एसडीएम कार्यालय में होंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ईशाक मुहम्मद ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्वालियो, बेगड़ा व कोटीधीमान में कार्यकर्ता और भवाई, भुजोंड, भल्टा, भाटगढ़, धारला, हरिपुरधार व मंदोड़ी में सहायिका का 1-1 पद भरा जाना है। कार्यकर्ता और सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो रखी गई है, जबकि उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आवेदक हिमाचल प्रदेश की स्थायी निवासी हो, उसी आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र की सामान्य निवासी हो और संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वेक्षण रजिस्टर में उसका नाम दर्ज होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed