{"_id":"6a6b59ad4a41ab7ee60ef7e5","slug":"appeal-to-farmers-to-adopt-scientific-farming-nahan-news-c-177-1-nhn1001-184860-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील
विज्ञापन
बद्रीपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन
फार्मर रजिस्ट्री से लेकर फसल सुरक्षा की दी जानकारी
किसान गोष्ठी, फॉल आर्मीवर्म व धान की बीमारियों से बचाव के बताए उपाय
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। कृषि विभाग एवं आत्मा पांवटा साहिब के संयुक्त तत्वावधान में बद्रीपुर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को फार्मर रजिस्ट्री, फसल सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व, पंजीकरण प्रक्रिया और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म के बढ़ते प्रकोप से बचाव के लिए वैज्ञानिक प्रबंधन एवं नियंत्रण उपायों की जानकारी दी गई। धान की फसल में लगने वाले प्रमुख कीटों और रोगों की पहचान, रोकथाम तथा समय पर उपचार के संबंध में भी किसानों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में बागवानी विभाग की योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आत्मा तथा आरजीपीके-3वाई योजना की जानकारी भी साझा की गई। अधिकारियों ने किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की अपील की। गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) की वैज्ञानिक डॉ. शिवाली, कृषि विभाग पांवटा साहिब से रश्मि भटनागर (एसएमएस), मनजीत सैनी (एडीओ), पारस (एडीओ), प्रवीण कुमार (बीटीएम), महेश सारता (एटीएम) तथा सुनील कुमार (एटीएम) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।