{"_id":"6ae892a7fb5feb47d50bf57e","slug":"ansari-will-play-national-nahan-news-c-177-1-ssml1028-193190-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राष्ट्रीय अंडर-14 खेलकूद में भाग लेगी कौलांवालाभूड़ की मेहनाज अंसारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राष्ट्रीय अंडर-14 खेलकूद में भाग लेगी कौलांवालाभूड़ की मेहनाज अंसारी
विज्ञापन
राष्ट्रीय अंडर-14 खेलकूद में 100 मीटर दौड़ के लिये चयनित कौलावालाभूड़ स्कूल की मेहनाज अंसारी। स
चित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौलांवालाभूड़ की छात्रा मेहनाज अंसारी का राष्ट्रीय स्तर की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। मेहनाज अंसारी ने बिलासपुर जिले में आयोजित छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद के 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। इसके चलते उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।
छात्रा की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें छात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य दीप्ति सिंह और शारीरिक शिक्षक संजय परमार ने मेहनाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक अत्यंत मेहनती और समर्पित खिलाड़ी है। राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करना उसकी कड़ी मेहनत और लगन का ही परिणाम है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने मेहनाज अंसारी को मेडल और प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) देकर सम्मानित किया।