फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   annual function organised in chogtaali school

Sirmour News: छोगटाली स्कूल के वार्षिक समारोह में होनहार छात्रों को मिला सम्मान

Fri, 10 Nov 2023 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
annual function organised in chogtaali school
छोगटाली स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। संव
छोगटाली स्कूल के वार्षिक समारोह में होनहार छात्रों को मिला सम्मान
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में नरेंद्र ठाकुर रहे मुख्यातिथि, 100 विद्यार्थी किए पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता मुख्य प्रयोगशाला तकनीशियन नरेंद्र ठाकुर ने की। जबकि अभियंता महिमानंद धीमान, विद्यालय की पूर्व विद्यार्थी एवं अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी नेहा ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने मुख्यातिथि एवं अन्य सभी मेहमानों का स्वागत किया।
इस अवसर पर शैक्षिणक, खेलकूद एवं अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट आने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें 10वीं कक्षा से दीक्षा, मानसी व हिमानी, जमा दो कक्षा से विजय, तुषार और आस्था को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

वहीं राष्ट्रीय खिलाड़ी अदिति, गुंजन, सिमरन व कृष को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा कनिका, आरुषि, स्नेहा, लविश ठाकुर, शिवांशी, अश्विनी, आशीष क्षितिज, आस्तिक, आर्यन व देवांश सहित 100 से अधिक विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। शिक्षक सुरेश ठाकुर व अलका भलेइक ने मंच का संचालन किया।
इस मौके पर सनियो दीदग विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम सिंह, पंचायत पूर्व प्रधान आशा प्रकाश, पूर्व बीडीसी सदस्य कमलेश चौहान, यशवंत चौहान, मुख्याध्यापक देव राज पुंडीर, उप प्रधान मामराज, रविंद्र चौहान, वेद प्रकाश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
-----संवाद

छोगटाली स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। संव

छोगटाली स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed