फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   annual function in silver belas punlic school

Sirmour News: सिल्वर बेल्स स्कूल नाहन में मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

Fri, 13 Feb 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
annual function in silver belas punlic school
सिल्वर बेल्स स्कूल नाहन में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि व अन्य। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल नाहन में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें वर्ष भर में हुई शैक्षणिक व दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में सोसायटी के अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि सोसायटी के सचिव परितोष चौहान, स्कूल की निदेशक डॉ. आशिमा राघव व मुख्य अध्यापिका मीनाक्षी विशेष रूप से मौजूद रहे। इन सभी ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


नर्सरी कक्षा से हिंदी कविता पाठ में युवांशी ठाकुर, अंग्रेजी कविता पाठ में वेदिका नेगी, थ्रो द बॉल इन द बास्केट.., गतिविधि में कार्तिक, टैलेंट शो में भाव्या व वेदिका नेगी और फैंसी ड्रेस में ऋद्धि धीमान व वेदिका को अव्वल रहने पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलकेजी कक्षा से हिंदी कविता पाठ में आरविका, अंग्रेजी कविता पाठ में देवांश, रंग भराई स्पर्धा में समर्थ चौहान व देवांश सेमवाल, थ्रो द बॉल इन द बास्केट में अवंतिका और फैंसी ड्रेस स्पर्धा में अन्वी व विवांश को विजेता रहने पर पुरस्कृत किया।

यूकेजी कक्षा में हिंदी कविता पाठ में पलाक्षा, अंग्रेजी कविता पाठ में मनन, रंग भराई व टैलेंट शो में पलाक्षा, थ्रो द बॉल इन द बास्केट.., में प्रियंशी भटनागर और फैंसी ड्रेस में अर्निका को पुरस्कृत किया।

इसके अलावा कक्षा पहली से सरल दौड़ में शिवाय शर्मा व सौम्या, फ्रॉग दौड़ में विराट व सौम्या, हर्डल दौड़ में पार्थ व आन्वी, दूसरी कक्षा से वन लेग दौड़ में नफीसा अंसारी व रुद्र कश्यप, सरल दौड़ में आयांश ठाकुर व मानवी सैनी, कक्षा तीन से अनिमेष वर्मा व लोव्या, थ्री लेग दौड़ में वेदांशी, देवांशी, अनिमेष वर्मा व आशीष शर्मा, कक्षा चार से सैक रेस में वेदांश व देवांशी शर्मा को विजेता रहने पर पुरस्कृत किया।

कक्षा पांच से 100 व 200 मीटर दौड़ में शिवांश व त्रिशा, कक्षा छह से सरल दौड़ में हरमनप्रीत सिंह व वंशिका शर्मा, कक्षा सातवीं से विशाल, लव वर्मा, कुश वर्मा व अनुज, जबकि कक्षा आठवीं से सूर्यांश, पूर्वी, सोनाक्षी व जुनैद को पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा खो-खो खिलाड़ी के रूप में निशिका, नविका, भाव्या, कोमल शर्मा, मृणालिनी ठाकुर, शारदा शर्मा, वंशिका शर्मा, अनुपमा, सौम्या चौहान, त्रिशा वर्मा, सिमरबीर कौर, सान्वी शर्मा, सोनाक्षी शर्मा व पूर्वी गोयल, कबड्डी में नेपन्यून सदन से अद्विक, आदीश, मोहम्मद उस्मान, सुकृत शर्मा, कुश वर्मा, अनुज पासी, विशाल, मनजोत सिंह, संचीत शर्मा, कुंवर वरदान सिंह और लव वर्मा को पुरस्कृत किया।

अंतर-हाउस बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में मार्स हाउस के सोनाक्षी शर्मा, पूवी, जुनैद खान, प्रतीक राणा, शिवेश धीमान, नविका भारद्वाज व इनाया, मैथ ओलंपियाड प्रतियोगिता विजय रहने पर कुंवर वरदान सिंह, नविका भारद्वाज, कुश वर्मा व हर्षित सिंगला को पुरस्कृत किया।


इस मौके पर शिक्षक जागृति मोहिल, रीना शर्मा, रितिका ठाकुर, पिंकू ठाकुर, नेहा ठाकुर, कल्पना राणा, ईशा भारद्वाज, अंबिका सेमवाल, उर्वशी शर्मा, सुनीता गौतम व सिमरन ठाकुर मौजूद रहीं।

--संवाद

सिल्वर बेल्स स्कूल नाहन में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि व अन्य। संवाद

सिल्वर बेल्स स्कूल नाहन में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed